
सागर। सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अंतर्गत वार्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती शिशु मंदिर में संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमें जिला संयोजक सुशील भार्गव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की सार्द्धशती का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को सही रास्ता दिखान है। जिससे हमारा देश पुन: विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्र -छात्राओं संकल्प लिया एवं मौन धारण कर ध्यान लगाया। इस अवसर पर श्रीमती शशि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। प्राधानाचार्य डालचंद पटेल सहित समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें