बुधवार, 2 जनवरी 2013

खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न



सागर।  नगर पालिक निगम सागर द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2013 के आयोजन के संबध में बैठक महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी की उपस्थिति आहूत की गई। बैठक में डॉ.महेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर नगर निगम स्टेडियम में व्यवस्थाएं हेतु उपलब्ध रहेंगे। इस कार्यक्रम में समस्त स्कूलों के प्राचार्य एवं पीटीआई सहायोग करेगें।


सागर नगर में राष्ट्रीय स्तर के पीटीआई है आप सभी के सहयोग से 6 जनवरी से 13 जनवारी तक इस आयोजन को सफल बनाने हेतू आप सभी की सहभागिता आवश्यक है। खेलों से संबंधित जानकारी से छात्रों को अवगत कराया जाए।  खेल महोत्सव का ध्वज प्रात: 8:30 पर पं.मोतीलाल स्कूल से प्रारंभ होगी। नगर निगम सागर के द्वारा भोजन एवं पानी की र्प्याप्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।  

पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग की ओर से भी व्यवस्थएं रहेंगी। प्रत्येक स्कूल से 2 ध्वज नगर निगम स्टेडियम में जमा करें। मार्चपास्ट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर शाील्ड प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नरेश यादव, श्रीमती गीता गौरी शंकर दक्ष, महेन्द्र प्रताप तिवारी, आरकेखरे मनोज अग्रवाल, संजय दादर खेल अधिकारी, टीएन मिश्रा एवं प्राचार्य एवं पीटीआई उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...