बुधवार, 2 जनवरी 2013

मोबाइल दुकानों पर छापे

सागर। बुधवार को भोपाल के आईटी विभाग द्वारा शहर की तीन मोबाइल दुकानों पर छापेमार कार्रवाई किए जाने से शहर के मोबाइल दुकानों में हड़कंप का माहौल रहा। आईटी विभाग द्वारा शहर की मस्जिद चौक स्थित सिटी किंग मोबाइल एवं गुजराती बाजार के कृष्णा मोबाइल शॉप पर कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना पुलिस ने दुकानों से मोबाइल व सीडी बरामद की हैं।

दुकान संचालकों पर आरोप है कि बिना एनओसी के नकली गाने डाउनलोड किए जाते थे। कुछ दुकानों से पुलिस को अश्लील फिल्मों की सीडी भी बरामद हुर्इं हैं। पुलिस ने बताया कि आईटी विभाग को 450 कंपनियों की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर भोपाल से आए मो. राशिद, हेमराज पटेल, रवि, सुरेन्द्र,मो. इमरान ने शहर की तीन दुकानों पर कार्रवाई की। एनओसी न मिलने के कारण इन दुकानों पर कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इन दुकानों से मोबाइल व सीडी भी जब्त की गर्इं हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...