शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

कैरम स्पर्धा का आयोजन

सागर। खेल हमारे जीवन में आवश्यक है और हमें समय निकालकर खेलना चाहिए, इससे हमारा स्वास्थ्य बना रहता है और काम में भी मन लगा रहता है। इसीलिए खेल जीवन में बहुत जरूरी है। यह बात मुख्य अभियंता एसके टंडन ने कही। वे राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

श्रम कल्याण केंद्र मकरोनियां में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एसके टंडन, विशेष अतिथि अधीक्षण यंत्री एके अम्बानी, एके परते थे। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद विशेष अतिथि अधीक्षण यंत्री एके अम्बानी ने कहा कि बिजली कर्मचारी काम के दबाव में रहते हैं, इससे छुटकारा पाने का उपाय केवल खेल है। 

आज जो यहां कैरम प्रतियोगिता शुरू की गई है। यह वाकई में सराहनीय आयोजन है। ऐसे आयोजन में शामिल होने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कैरम प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जबलपुर, बिरसिनपुर, सारणी, जबलपुर, भोपाल, रीवा सहित 9 क्षेत्रों से प्रतिभागी आएं। जिन्होंने कैरम प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...