शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

कर्मचारियों से मारपीट

सागर। शुक्रवार को राजघाट पर अवैध सिंचाई रोकने गए निगमकर्मचारियों से क्षेत्र के किसानों ने जमकर मारपीट की। घायल कर्मचारियों को तिली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजघाट बांध पर लंबे समय से अवैध रूप से सिंचाई की सूचनाएं मिल रही थीं।

निगम कर्मचारी जब किसानों की मोटर जब्त करने गए तो कृषक आक्रोशित हो गए और तीन-चार कर्मचारियों के  साथ मारपीट की। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...