सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में 12 मरीजों के कान के आपरेशन चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा संपन्न कराए गए।
साथ ही स्क्रीनिंग के बाद 6 मरीज कान के आपरेशन हेतु चिन्हित किए गए। बुधवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में इलाज कराने के इच्छुक विभिन्न प्रकार के 605 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए। कान संबंधी आपरेशन के लिए डॉ. अनिरूद्ध शुक्ला, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. राहुलसिंह व डॉ. वीरेन्द्र जुडेजा ने अपनी सेवाएं दी। इसी तरह कटे फटे होंठ के 3 मरीजों के आॅपरेशन भी सम्पन्न कराए गए।
नि:शक्तों को उपकरणों व कृत्रिम अंगो का वितरण
लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ मानसिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है । इसी क्रम में अब तक 483 जरूरतमंद नि:शक्तों को कृत्रित अंगों का वितरण किया जा चुका है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें