बुधवार, 12 दिसंबर 2012

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 16 को

सागर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरयावली, किसान कांग्रेस कमेटी नरयावली, ब्लाक किसान कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की संयुक्त बैठक भगवानगंज में आयोजित की गई। अध्यक्षता अध्यक्ष पुरुषोत्तम शिल्पी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भूमिहीनों, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों की समस्याओं, कालाबाजारी अवैध जुआ सट्टा शराब के विरोध में 16 दिसंबर रविवार को मकरोनियां चौराहे पर कांग्रेस का महाधरना आयोजित होगा। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में रामदयाल चौबे, अशरफ खान, रामजी दुबे, आरआर पाराशर, अनिल दुबे आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...