सागर। युवा उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर ने शशांक बजाज शो-रूम पर नई डिस्कवर 100 टी को लांच किया। उन्होंने गाड़ी के फीचर्स एवं लुक देखकर गाड़ी सराहना की। बजाज आटो द्वारा सर्वाधिक उन्नत 100 सीसी बाइक डिस्कबर 100 टी को मार्केट में उतारा।
इसमें बजाज की पेंटेंट की गई चार वाल्व डीटीएसआई टेक्नॉलाजी का उपयोग किया गया है। शो-रूम की तरफ से बताया गया कि यह बाइक किफायती ईधन क्षमता के साथ 125 सीसी पावर की पेशकश करती है ताकि उपभोक्ता पूरा फायदा उठा सकें। गाड़ी में 10.2 पीएस पावर से लेस 100 किमी प्रतिघंटा की उच्च गति, आटो चोक, नाइट्राल्स, सस्पेंशन, सेमी डबल फे्रडल चेचिस आदि से लेस है। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रमोद यादव, रमेश यादव, संदीप चौरसिया, महेन्द्र तिवारी, शाकिर अली, मनोहर यादव, सौरभ माथुरिया, अभिषेक साहू आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें