सागर। नगर के जन कवि समाजसेवी व साहित्यकार स्व. कपूर बैसाखिया की तृतीय पुण्यतिथि पर श्यामलम साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा सरस्वती वाचनालय में एक कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विट्लठलभाई पटेल एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव थे।
समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी, डॉ. बद्री प्रसाद, मणीकांत चौबे एवं प्रकाश बिल्थरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर रघु ठाकुर ने कहा कि देश में फैली सामाजिक असमानता, विषमता व अलगाव को रेखांकित करते हुए समतावादी समाज की स्थापना को स्व. बैसाखिया के लिए सच्ची श्रद्घांजलि बताया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण यादव ने स्व. बैसाखिया से जुड़ी अपनी युवावस्था के दिनों की यादों को साझा किया। डॉ. बद्रीप्रसाद ने कहा कि बैसाखिया एक दृढ़ निश्चयी व स्पष्टवादी व्यक्ति थे। शुकदेव प्रसाद तिवारी ने उन्हें कवि गोष्ठियों व सम्मेलनों में चेतना उत्पन्न कर अपने उपनाम तहलका को सार्थक करने वाला व्यक्ति बताया। इस अवसर पर उमाकांत मिश्र, कुसुम शास्त्री, कपिल बैसाखिया, हरी शुक्ला, कुंदन पाराशर, दुर्गेश शुक्ला, मदन पांडे, योगेश दुबे, रजनीश शुक्ला व मनोज सेन ने अतिथियों का स्वागत किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें