शनिवार, 19 जनवरी 2013

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

सागर। ब्लाक महिला कांग्रेस ग्रामीण के तत्वावधान में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने मप्र शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में केंसर से पीड़ित स्व. अनीता पांडे को स्वीकृति उपरांत राशि न मिलने तथा इलाज के अभाव में मौत हो जाने, रूपेश बाल्मीकि की पुलिस हिरासत में हत्या और जिला अस्पताल में महिला के साथ गैंगरेप के साथ जिले में महिलाओं पर घट रही घटनाओं को लेकर

मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले को कजलीवन मैदान के बाहर सूली पर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन करने वालों में अनीता मिश्रा, सीमा चौधरी, गीता मौर्य, रामजी दुबे, लगन सिंह, परसोत्तम शिल्पी, रामदयाल चौबे, इल्ले सरदार, राजेश्वर सेन, आरआर पाराशर, नेवी जैन, अशरफ खान, गुरजीत सिंह, नीरज मुखारया, राजू राठौर, मुन्ना विश्वकर्मा, सिद्धीक राईन, गज्जू अहिरवार आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...