शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

त्रिदिवसीय सागर महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी से

सागर। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सागर जिला मुख्यालय पर सागर महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 15 फरवरी से 17 फरवरी 2013 तक सम्पन्न होगा। जिसमें विभिन्न लोकरंग की प्रस्तुतियों के साथ कव्वाली और सुजाता त्रिवेदी व विनोद राठौर प्रख्यात गायकों की गायकी का आनंद दर्शकों को प्राप्त होगा।

इस आयोजन में सुप्रसिद्व गायक नितिन मुकेश के गीतों और रंगारंग आतिशबाजी का लुफ्त भी सागर निवासी उठा सकेंगे । इस बहुआयमी रंगारंग आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को पूरा कराने के संबंध में आज सागर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अभयसिंह की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आयोजन की तैयारियों के लिए सभी व्यवस्थाओं को पूरा कराने विभिन्न स्तर की समितियां गठित कर समितियों को जिन्मेदारी सौपी गई ।  

स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि राज्य शासन के निदेर्शानुसार जिला स्तर पर 14 फरवरी से 17 फरवरी तक ममत्व मेला आयोजित किया जाना है। यह ममत्व मेला स्थानीय नगर निगम स्टेडियम में दिन भर चलेगा। इसके पश्चात संध्या काल में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक संध्याकालीन सागर महोत्सव रंगारंग आयोजित सम्पन्न होगा। जिसमें पहले दिवस की संध्या बधाई, नोरता, कालबेलिया आदि लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। दूसरी संध्या में सुजाता त्रिवेदी और विनोद राठौर प्रसिद्व गायकों की प्रस्तुतियां और तीसरी संध्या में पहले छाऊ नृत्य की प्रस्तुति फिर सुप्रसिद्व गायक नितिन मुकेश के गीतों का आनंद लोग उठा सकेगे। समारोह में रंगारंग अतिशबाजी का प्रदर्शन भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...