खुरई। शुक्रवार के दिन मप्र प्रेरक संघ के लगभग 50 प्रेरको ने एसडीएम कमल सोलंकी को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई हैं साक्षर भारत मिशन में पूर्व प्रेरकों को यथावत नियुक्त किया जाए। पूर्व प्रेरकों को लंबित मानदेय का भुगतान समय अनुसार मंहगाई भत्ता मिलाकर दिया जाए। पूर्व प्रेरकों को 2003 से 2009 तक के सेवाकाल का आयु सीमा में छूट दी जाए।
छत्तीसगढ़ की तरह कम योग्यता वाले प्रेरको को योग्यता बढ़ाने का अवसर दिया जावे कम्प्यूटर सीखने के लिए 6 माह का समय दिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से प्रेरकों ने मांगे पूरी करने के साथ धरना प्रदर्शन की अनुमति भी मांगी हैं।
जानकारी देते हुए प्रेरक संध के व्लाक अध्यक्ष ने बताया कि प्रेरकों की नियुक्ति ग्राम सभा के माध्यम से 26 जनवरी 2003 में हुई थी इसमें प्रेरको को पढ़ना बढ़ना के लिए प्रेरित करना था जिसके लिए उन्हें सामग्री के लिए 9 हजार का चेक दिया गया था। 500 रुपए का मानदेय भी मिलना था जो नहीं दिया गया। हमें यह कहकर हटा दिया गया कि केवल 5 साल के कार्यकाल के लिए रखा गया था। सागर में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री ने भी आष्वासन दिया था। सभी जगह प्रेरक मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें