सागर। वित्तीय वर्ष 2012-13 की समाप्ति 31 मार्च के पूर्व नगर निगम सागर के द्वारा जलकर राजस्व कर, दुकान किराया एवं अन्य लीज रेट के बकाया करों की वसूली हेतु नगर निगम द्वारा 4 फरवरी से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
आयुक्त सूर्यभान सिंह ने जोन क्र.1 में रामाधार तिवारी उपयंत्री, एवं बृजेश तिवारी प्रभारी राजस्व अधिकारी, राजेश सिंह राजपूत संपत्ति अधिकारी, सुरेश लारिया, जोन क्र. 2 में रामाधार तिवारी उपयंत्री, शिशु शर्मा राजस्व निरीक्षक, जोन क्र. 3 में अरविंद पटैरिया उपयंत्री, डीपी मिश्रा, सुरेश चौधरी एवं जोन क्र. 4 में राज सिंह राजपूत उपयंत्री, राजेन्द्र पांडेय, सुरेश लारिया को शिविरों में उपस्थित रहने की आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा है कि शिविर में 1 दिन में 2 वार्डों की वसूली कार्य किया जाना है।
संबंधित उपयंत्री एवं राजस्व निरीक्षक संयुक्त रूप से प्रतिदिन की वसूली से अवगत कराएंगे तथा प्रतिदिन एन्नाउंसमेंट कराएंगे। जोन क्र.1 के अंतर्गत 4 फरवरी को गौरनगर एवं इंद्रानगर वार्ड का शिविर सिंधी प्राथमिक शाला में, 5 फरवरी को सिविललाईन एवं मधूकर शाह वार्ड का लाल स्कूल के पास गोपालगंज में, 6 फरवरी को मधूकर शाह बरिया तिगड्डा, 7 फरवरी को गोपालगंज वृंदावन वार्ड का शिविर झंडा चौक पर 8 फरवरी को कृष्णगंज, शनीचरी, एवं लाजपतपुरा वार्ड का शिविर नंद किशोर होटल चक्की के पास, 9 फरवरी को शुक्रवारी, शनीचरी एवं लाजपतपुरा वार्ड का शिविर घस्सू मुंशी मस्जिद के पास 10 फरवरी को शिवाजीनगर और तिली वार्ड का निर्मल बंधन हाल एवं 11 फरवरी को तिलकगंज, दयानंद एवं कटरा वार्ड का शिविर लच्छू चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। सभी बकायादार अपने वार्ड में निर्धारित दिनांक एवं स्थान में आयोजित शिविरों में पहुंचकर करों को जमा करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें