गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

बसंत उत्सव पट्नेश्वर मेला 15 से

सागर। प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी से ढाना के पटनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय मेला लगेगा। 15 से 21 फरवरी तक लगने वाले मेले में विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 पटनेश्वर धाम की शिव समिति के सचिव मुकेश तिवारी ने बताया कि इस मेले में आयोजित श्रीराम कथा, विष्णु महायज्ञ, श्री रुद्रनिर्माण एवं रुद्राभिषेक एवं अखंड संकीर्तन का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा वृंदावन धाम के पंडित बालकृष्ण शरण महाराज के मुखारविंद्र से होगी। पंडित जी रामकथा का वाचन खड़े होकर करते हैं एवं रात्रिकालीन मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन है। मेले में आने वाले दुकानदारों की बिजली पानी की व्यवस्था की गयी है।

सागर जिले के रमणीय शिवधाम पटनेश्वर मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ की पिण्डी मां पार्वती हनुमानजी एवं राम दरबार का मंदिर स्थापित है। यहां लगभग एक सौ पांच वर्ष से बसंत पंचमी से मेला लगता है। गीावान भोलेनाथ का लग्नोत्सव होता है एवं शिवरात्रि पर यहां भगवान   भोलेनाथ एवं मां पार्वती का भव्य विवाहोत्सव होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...