रविवार, 10 फ़रवरी 2013

पार्टी का अनुशासन रखा ताक पर नगर अध्यक्ष कर रहे विज्ञप्ति जारी

सागर।  कहने को तो कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा में अनुशासन की बात की जाती है। लेकिन इन दिनों भाजपा पार्टी में अनुशासन तोड़ने का सिलसिला चल पड़ा है। चुनावी वर्ष के दौरान इस तरह की गुस्ताखी कहीं पार्टी महंगी साबित न हो जाए।

शनिवार को महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष सुधा जैन के कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति भाजपा के कायदे कानून के तहत भाजपा मीडिया प्रभारी के द्वारा जारी की जानी चाहिए थी। लेकिन भाजपा पार्टी का अनुशासन युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन भट्ट ने वित्त विकास निगम अध्यक्ष की प्रेस विज्ञप्ति अपने नाम से जारी की। इससे सवाल उठता है कि जब भाजपा पार्टी में कार्यक्रमों की जानकारी एवं अन्य गतिविधियों के लिए भाजपा द्वारा मीडिया प्रभारी को क्यों बनाया गया है। मोर्चा अध्यक्ष खुद ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हैं। इससे भाजपा पार्टी में अनुशासन की कमी देखी जा रही है।


हमने आदेश का पालन किया


इस मामले में महिला वित्त विकास निगम अध्यक्ष की प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले युवामोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन भट्ट का कहना है कि उन्हें श्रीमती सुधा जैन की प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का अधिकार तो नहीं है, लेकिन उन्होंने श्रीमती जैन के आदेश का पालन किया है। उन्होंने बताया कि श्रीमती सुधा जैन ने ही उन्हें प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को कहा था।


कार्यक्रमों की जानकारी दे सकते हैं


वहीं जिला मीडिया प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि पदाधिकारी या कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रमों की जानकारी तो दे सकते हैं लेकिन स्वयं या अन्य किसी के बयान जारी नहीं कर सकते हैं। नगर अध्यक्ष द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कार्यक्रम की जानकारी है।


यह है जारी किया गया समाचार


युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन भट्ट द्वारा जारी किए गए समाचार में सुधा जैन द्वारा उल्लेख किया गया है कि दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। 11 फरवरी को आजीवन सहयोग निधि देकर दीनदयाल जी की पुण्यतिथि कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। महिला वित्ता विकास निगम की अध्यक्ष सुधा जैन ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रभारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। जिन्हों ने मंडल स्तर पर जाकर बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारी कर ली है। इसके उपरांत विधानसभा एवं मंडलवार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मुख्य वक्ता के रूप में मंडलों में जाएंगे। जिसमें सागर नगर मंडल से विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ. हरीसिंह गौर मंडल सुधा जैन, बीना में सांसद भूपेन्द्र सिंह, नरयावली में प्रदीप लारिया, खिमलासा में गोपाल दीक्षित, देवरी में विधायक भानुराणा, बंडा में जाहर सिंह, शाहगढ़ में सांसद शिवराज सिंह लोधी, गढ़ाकोटा में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, रहली में शैलेष केशरवानी जाएंगे। यह जानकारी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पं. नवीन भट्ट ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...