सागर। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन स्वरूप महर्षि वाल्मीकी प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। प्रोत्साहन स्वरूप विद्यार्थी को 50 हजार रुपए की राशि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी जाएगी।
योजना में आईटीआई, एम्स, क्लेट एवं एनडीए की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी को इस योजना का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को इन शैक्षणिक संस्थाओं में उत्तीर्ण होने के बाद इसकी सूचना अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के जिला कार्यालय को देनी होगी। इस योजना में लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग का होना आवश्यक है।
इसके लिए अभ्यर्थी के माता-पिता की वार्षिक आय विभाग द्वारा पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए लागू नियम के अनुसार निर्धारित की गई है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें