शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

मासूम को बनाया हवस का शिकार

बीना। नजदीकी ग्राम गढ़ा में अपने पिता के खेत से उसे खाना देकर वापिस घर लौट रही 13 साल की मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा निवासी जितेन्द्र पिता किशन पंडित ने मासूम बच्ची को रास्ते में रोका और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी ने मासूम को यह बात किसी से भी न बताने के लिए भी धमकाया। घर पहुंचकर बच्ची ने अपनी माँ को सारी बात बताई तब रात्रि में ही लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई आरोपी अभी फरार है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...