गढ़ाकोटा। मध्य प्रदेश लोक सेवा के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत नगर में केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के प्रयासो से मध्य प्रदेश लोक सेवा प्रदाय केन्द्र का आज दमोह फटका मेन रोड के भवन में शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अभिषेक भार्गव एवं तहसील गढ़ाकोटा के तहसीलदार अविनाश रावत द्वारा आय प्रमाण पत्र प्रशांत पटेल को सौंपकर औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस मौके पर श्री भार्गव ने लोगों को बताया कि,अब 16 विभागों के अर्तगत 52 सेवाएं इस केन्द्र द्वारा उप्लब्ध समय सीमा में प्रदान की जाएंगी।
तहसीलदार श्री रावत ने बताया कि आय, निवास, खसरा बी-1, नक्शा गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ना, लाडली लक्ष्मी योजना, वृद्वावस्था पेंशन आदि का लाभ लोगो को तय समय सीमा में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन द्वारा किया गया तथा आभार केन्द्र संचालक श्री संजय नायक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डी सदस्य राकेश साहू, संजू तिवारी, नपा अध्ययक्ष महेश कोरी, परियोजना नपा बैक, स्वास्थ्य, पुलिस,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र चौबे, राजाराम कोरी, मनोज मिश्रा, बहराम खांन, दामोदर साहू, अधिवक्ता गण उपस्थित थे। उपस्थित नगर के गणमान्य लोगो ने शासन की इस योजना की सराहना की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें