शाहगढ़। शाहगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक से गाएं जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक का ड्रायवर वाहन खराब हो जाने पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में ठूस-ठूसकर भरी गायों को जब्त किया है।
ट्रक में कई गाएं मृत हो चुकी थी। पुलिस ने जानवरों को स्थानीय कांजीहाउस में छोड़ दिया है। जनपद अध्यक्ष कमला यादव ने मौके पर पहुंचकर गायों को स्थानी कांजी हाउस में छुड़वाया। आरोपी ट्रक का ड्रायवर फरार है पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें