सागर। सागर में इन दिनों राज्यस्तरीय ममत्व मेले का आयोजन खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कहने को तो यह आयोजन प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं आयोजन की आड़ रहली का महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय पिछले दो दिन से बंद है। 14 फरवरी को कार्यालय में ताला डला रहा।
15 फरवरी को भी कार्यालय में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले आयोजन में प्रभारी परियोजना अधिकारी ममत खटीक, पर्यवेक्षक अशोक साहू एवं भृत्य कमलेश गौड की ममत्व मेले में ड्यूटी लगी है। रहली के महिला बाल विकास कार्यालय के तीन लोगों की ड्यूटी लगी है। लेकिन बांकी पांच कर्मचारी भी कार्यालय खोलने की इच्छा नहीं दिखा रहे हैं।
श्रीमती जरीना खान, श्रीमती कामिनी दुबे, कार्यालय लिपिक गंगाराम अहिरवार कार्यालय नहीं खोल रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन महिलाओं के प्रति कितना सजग है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय का कहना है कि कार्यालय के तीन लोगों की ड्यूटी सागर के ममत्व मेले में लगाई गई है। शनिवार को द्वितीय शरिवार की छुट्टी थी। मेले में दो दिन की ही ड्यूटी है सोमवार से कार्यालय यथावत रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें