रविवार, 17 फ़रवरी 2013

अब दूरस्थ गांवों में जाएगी दीनदयाल चलित अस्पताल

खुरई। दीनदयाल चलित अस्पताल के रूट में बदलाव कर दिया गया। पहले यह सड़क पर स्थित गांवों में जाती थी। जिससे दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों तक इलाज नहीं पहुंच पा रहा था। दूरस्थ गांव के लोग आसानी से अस्पताल तक भी नहीं पहुंच रहे थे। कलेक्टर के निर्देश पर बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने चलित अस्पताल का रूट बदल दिया। जिससे दिन के अनुसार गांव तय किए गए हैं।

यहां जाएगी चलित अस्पताल


पहले सोमवार को नाउखेड़ा, मंगलवार को रहरोन, बाहरपुर, बुधवार को कनेरागौड़, गुरूवार को पिपरिया गौड़, शुक्रवार को गनपत, शनिवार को खिरिया थान सिंह जाएगी। दूसरे सोमवार को मढ़नी, मंगलवार को सिलारपुर, बुधवार को ढुरढुरू़, गुरूवार को महूना कायस्थ़, शुक्रवार को बूधौन, शनिवार को नारधा जाएगी। तीसरे सोमवार को बम्होरी खाडेरा, मंगलवार को लाखनखेड़ा, बुधवार को कचनौदा, गुरूवार को गजन, शुक्रवार को बूधौ, शनिवार को बनखिरिया जाएगी। चौथे सोमवार को खैरा, मंगलवार को टीहर, बुधवार को मंझेरा, गुरूवार को कजरई़, शुक्रवार को गिलटौरा, शनिवार को दरैया जाएगी। पांचवे सोमवार को ओढ़ामल, मंगलवार को हड़कारी, बुधवार को बम्होरी नबाव़, गुरूवार को बिलैया़, शुक्रवार को आसौली, शनिवार को जामुनखेड़ी जाने का शेड्यूल तय किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...