रविवार, 24 फ़रवरी 2013

टायर फटने से सोयाबीन का ट्रक पलटा

रहली। नगर के काछी पिपरिया तिराहा की मोड के पास रविवार को एक ट्रक जिसमें सोयाबीन भरा हुआ था अनियंत्रित होकर पलट गया  जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया  हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की खबर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक अशोक लीलेंड क्र. एमपी 09 एच एफ 5333 सोयाबीन भरकर दमोह से गाडरवारा की ओर जा रहा था तभी काछी पिपरिया तिराहा के पास एक मोड पर अगला टायर फूटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक का कंडक्टर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में 18 टन बजनी लगभग 220 बोरा सोयाबीन भरा बताया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...