शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

नलों में कई दिनों से आ रहा बदबूदार पानी

खुरई।  नगर में पीने के पानी की दिक्कत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से शर्मा वार्ड के नगरपालिका नल कनेक्शनों में बदबूदार पानी आ रहा है जो पीने लायक नहीं है। मंगलवार को तो बहुत ही बदबूदार पानी आया था जो लोगों ने किसी भी उपयोग में नहीं लिया क्योंकि उससे पीना तो दूर हाथ भी लगाने से हाथों से गंध आने लगती थी।

उस दिन का पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं था क्योंकि कपड़े तक बदबू देने लगते थे। उसी दिन से पानी बदबूदार आ रहा है लेकिन अभी बदबू पहले से कम हो गई है लेकिन पानी अभी भी पीने योग्य नहीं है। शर्मा वार्ड निवासी साधना श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से नल से पानी इतना बदबूदार आ रहा है कि पीने लायक नहीं है। 

श्रीमती सरोज नामदेव ने बताया कि नल के पानी में गंध आ रही है और बोर का पानी थोड़ी देर रखने के बाद लाल हो जाता है जिससे किसी काम का नहीं रहता। पानी की बड़ी परेशानी हो रही है। डाक्टरों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि लगातार कई दिनों तक गंदा पानी पीने से भयंकर बीमारियां जकड़ सकती हैं। खासतौर पर बच्चों को पीने के पानी से जल्दी डायरिया उल्टी दस्त और अन्य पेट की बीमारियां फैलतीं है।

 इनका कहना है
अभी तक ऐसी शिकायत नहीं मिली अब जानकारी लगने के बाद तुरंत इसी जांच करा कर लीकेज आदि ठीक कराएंगे संभवत: मेन लाईन और नलों में लीकेज के कारण नालियों का गंदा पानी नलों में चला जाता है।

डॉ. एसके कन्हौआ, जलप्रदाय प्रभारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...