शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

सागर। खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम करैया गूजर में एक आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्क र्म किया। पीढ़ित महिला ने इसकी शिकायत अजाक थाने में की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करैया गूजर निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला घर पर अकेली थी।

रात के समय उसका पति खेत पर चला गया। तभी गांव के ही आरोपी बारन पिता सुदामा कुर्मी ने घर में जबरन घुसकर उसके साथ दुष्कृत्य किया और भाग गया। पीढ़ित महिला ने पति को आपबीती सुनाई और अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...