शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

पति की मौत के पांच साल बाद भी नहीं जुड़ा गरीबी रेखा में नाम

खुरई। लगातार सभी क्षेत्रों से अमीर और समर्थवान लोगों के गरीबी रेखा में नाम शामिल होने की सूचनाएं एवं समाचार मिलते रहते हैं लेकिन वास्तविक गरीबों को अपना नाम जुड़वाने के लिए दर दर भटकना पड़ता है।  एसा ही एक मामला ग्राम मढ़नी का सामने आया है।

इन्दर बाई पति स्व प्रेम सिंह उम्र 55 वर्ष के पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। तभी से अपना नाम गरीबी रेखा में अपना नाम सूची में जुड़वाने के लिए भटक रही है। लेकिन उसका नाम अभी भी पति के बाद गरीबी रेखा में नहीं जुड़ सका है। भटक रही विधवा इन्दर बाई ने बताया कि गरीबी रेखा में नाम न होने से उसे राशन केरोसिन और अन्य योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है पति के न होन से परिवार भी बड़ी मुश्किल से चल रहा है।

दिन व दिन महंगाई के कारण बाजार भाव से सामग्री खरीदने लायक पैसे उसके पास नहीं रहते है। ग्राम मढ़नी के सचिव से पूछे जाने पर उसने बताया कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड में तो उसके द्वारा नाम जोड़ दिया गया है लेकिन प्रमुख सूची में नाम नहीं होने से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...