बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

कास्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया महापौर ने



सागर। महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार ने अंबेडकर वार्ड में आयोजित की गई बालाजी कास्कोबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

शुभारंभ अवसर पर महापौर ने कहा कि खेलों का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है एक तरफ खेलों के आयोजनों से नई नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है दूसरी ओर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप स्वस्थय होता है। शुभारंभ अवसर पर आयोजन   समिति के अमर राज, रघू यादव, मोनू यादव, विशाल खटीक, कोमल बाबू, नारायण लड़िया उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र लड़िया एवं अंकुर शुक्ला ने किया।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...