सागर। स्वावलंवन योजना के तहत जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के 10 व्यक्तियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए झांसी रोड मकरोनिया पर न्यूनतम किराए पर स्वयं का व्यवसाय करने दुकान आवंटित की गई थी। जिनका संचालन लंबे समय से लाभान्वित व्यक्ति की जगह अन्य व्यक्ति चला रहे थे। जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई। जिसके फलस्वरूप सर्वसंबंधितों पर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने अजा वर्ग के व्यक्तियों को आवंटित दुकानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश नगर दण्डाधिकारी सागर को दिए । जिसके परिपालन में मंगलवार को प्रात: 11 बजे नगर दण्डाधिकारी श्रीमती अर्चना सोलंकी ने समस्त दुकानों का निरीक्षण किया और निरीक्षण में पाया कि मकरोनिया स्थित 10 दुकानों में से एक भी आवंटित द्वारा स्वयं का व्यवसाय न करते हुए समस्त दुकाने अन्य व्यक्तियों द्वारा संचालित की जा रही है।
सभी दुकानें दूसरे लोग चला रहे थे
दुकान क्र. 8 श्रीमती उमादेवी/जयशंकर लडिया निवासी लाजपतपुरा वार्ड सागर के नाम से आवंटित है मौके पर अशोक कुमार पिता श्यामलाल गुप्ता निवासी कटरा वार्ड सागर द्वारा संचालित होना पाया गया। निरीक्षण के समय अशोक कुमार गुप्ता दुकान का संचालन करते हुए पाए गए। दुकान क्र. 9 श्री गौतम/सुन्दरलाल मांडले निवासी सदर सागर के नाम से आवंटित है मौके पर दुकान बंद पाई गई। हेयर कटिंग सेलून की दुकान संचालित है।
दुकान क्र. 10 सुरेश/राजाराम राज निवासी गुजराती बाजार सागर के नाम आवंटित है मौके पर कि दुकान प्रीतम गुप्ता किराए से लिए है। दुकान क्र. 11 खुशाल/छेदीलाल अहिरवार निवासी विट्ठलनगर वार्ड सागर के नाम से आवंटित है राकेश जैन द्वारा दुकान (कपड़ा दुकान) संचालित करते है। मौके पर दुकान बंद पाई गई । दुकान क्र. 12 नंदकिशोर/मेवालाल जाटव विट्ठलनगर वार्ड सागर के नाम से आवंटित है। सुनील कुमार यादव डेकोरेशन की दुकान संचालित करते है।
मौके पर दुकान बंद पाई गई । दुकान क्र. 13 परसूराम/तेजराम अहिरवार सूबेदार वार्ड सागर के नाम से आवंटित है। मौके पर दुकान वीरेन्द्र अहिरवार द्वारा मोटर साईकिल रिपेरिंग की दुकान संचालित है। दुकान क्र. 14 प्रशांत/पचकोड़ी अहिरवार विट्ठलनगर वार्ड सागर के नाम से आवंटित है। गैस का सामान दुकान में रखा है। दुकान क्र. 15 प्रेमनारायण/पूरनलाल अहिरवार निवासी शंकरगढ़ सागर के नाम से आवंटित है। दुकान बंद पाई गई। गैस का सामान दुकान में रखा है। दुकान क्र. 16 श्रीमती माया/मुन्नालाल तंतवाय सागर के नाम से आवंटित है। मौके पर दुकान राजीव मिश्रा द्वारा रेडीमेड गारमेन्ट की दुकान संचालित है। दुकान क्र. 17 पूरनलाल/बारेलाल खटीक निवासी विवेकानंद वार्ड सागर के नाम से आवंटित है। दुकान यशवंत सिंघई द्वारा कपड़ा दुकान संचालित है।
20 वर्षों से दे रखीं हैं दूसरों को दुकानें
जानकारी के अनुसार अंतर व्यवसायी विकास निगम ने सन् 1992 से एससी, एसटी वर्ग के व्यक्तियों के लिए शहर में मकरोनियां एवं तहसीली क्षेत्र में दुकानें आवंटित की थी। लेकिन लाभान्वित व्यक्ति स्वंय व्यवसाय न कर या तो दुकानें बेंच दी है या फिर उन्हें किराए पर दे रखी हैं। इसकी सूचना विभाग को लंबे समय से थी। मकरोनियां में की गई कार्रवाई के बाद अब कुछ दिन बाद तहसीली स्थित 12 दुकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल प्रशासन ने दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर नगर दंडाधिकारी के समस्त प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।
इनका कहना है
कलेक्टर के निर्देशानुसार मकरोनियां स्थित झांसी रोड पर दस दुकानों पर कार्रवाई की गई है। दस दुकानों में से किसी भी दुकान पर आवंटित नाम से दुकानदार नहीं मिला है। सभी को नोटिस दिया गया है। आगे की कार्रवाई अंतर व्यवसायी विभाग द्वारा की जाएगी।
अर्चना सोलंकी, सिटी मजिस्ट्रेट सागर
इनका कहना है
आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन बाद तहसीली स्थित दुकानों पर भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ एसीएसटी अत्याचार एवं धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया जाएगा।
बीएल अहिरवार, अंतर व्यवसायी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सागर



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें