रविवार, 3 फ़रवरी 2013

रिफायनरी कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बीना। रिफायनरी में कार्यरत कंपियां एक बार फिर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर रही हैं। ताजा मामला सकूजा ट्रांसपोर्ट कंपनी का है जिसमें कर्मचारियों के गेटपास नवीनीकरण के लिए वापस लिए गए और चार कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना बर्खास्तगी के आदेश थमाए गए।

कर्मचारियों ने रिफायनरी अधिकारियों, एसडीएम और विधायक से शिकायत की है। शिकायत करने वालों में राकेश रैकवार, मोहन पंथी, मनोज चौबे, अशोक बबेले, राजेश वर्मा, बलराम कुशवाहा, रतन कुशवाहा, भगवानदास रैकवार, शिवराज राय, जितेन्द्र ठाकुर, मनोज चौबे, मुकेश पाराशर सहित अन्य लोग शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...