मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

पत्नी की मौत, पति अस्पताल में

सागर। बहेरिया थाना अंतर्गत ग्राम खड़ेरी में 3 फरवरी को आग से झुलसे पति-पत्नी में से मंगलवार को पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 3 फरवरी की रात करीब 10 बजे खड़ेरी निवासी हरगोविंद आदिवासी की 32 वर्षीय पत्नी पार्वती ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह आग की चपेट में आ गई जब पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया था। 90 फीसदी जली होने के कारण पार्वती की मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि हरगोविंद हादसे में 70 फसदी जला था जिसका इलाज चल रहा है।  

मामले की जांच कर रहे राजकुमार मुंशी ने बताया कि मृतिका के बच्चों उसके भाईयों को बुलाकर बयान लिए जा रहे हैं कि किस कारण से महिला ने आग लगाई थी। सूत्रों के अनुसार घटना के दिन पति -पत्नी ने तीखी नोक झोंक हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर पार्वती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। इस हादसे में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया था स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...