गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

जिला अध्यक्ष राजपूत को ताक पर रखकर नई नियुक्तियां

बीना। पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर के सिपेहसालारों में प्रमुख रहे विनोद पौरिया और शिवकांत अग्रवाल को पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस में उपेक्षा का दंश भोगना पड़ रहा था। किंतु पूर्व मंत्री ने अपना प्रभाव दिखाते हुए बिना जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत को बताए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सीधे जिला कांगे्रस में अपने समर्थकों को पदासीन करा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस से सीधी हुई जिला कांग्रेस की नियुक्तियों से कांग्रेसी हतप्रभ हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने भी अपने अधिकारों से बाहर जाकर बीना में अन्य प्रकोष्ठों में कुछ नियुक्तियां कर दी थीं। नेताओं के बीच चल रही अपने-अपने समर्थकों के पक्ष की लड़ाई अब नगर में चर्चा का विषय बन चुकी है।


आशीर्वाद दाऊ का अनुशंसा भैया की


प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के निदेर्शानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की कार्यकारणी में संगठन प्रभारी रवि जोशी के आदेशानुसार एंव पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर के आशीर्वाद एवं प्रदेश संगठन सचिव राजेन्द्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर विनोद पौरिया को जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में महामंत्री एवं शिवकांत अग्रवाल को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। संभवत यह पहला अवसर है जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत को ताक पर रखकर प्रदेश कांग्रेस ने सीधे सागर जिला कांग्रेस कमेटी की नई सूची जारी की है। इनकी नियुक्ति पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंताकों ने बधाई दी। 

बधाई देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता श्रीराम पाराशर, इंदरसिंह ठाकुर, पीपी नायक, खुर्रम कुरैशी, रमाकांत बिलगैयां, वीरसिंह यादव, जगदीश पाराशर, मनोहर राय, राकेश सेन, कुक्कू अजमानी, बिट्टू अजमानी, राजाभाई ठाकुर, पुष्पराज बिलगैयां, विष्णु तिवारी, इंदर यादव, अशोक मिश्रा, हीरालाल जैन, देवीलाल नामदेव, जलील कुरैशी, चक्रेश जैन, ओमप्रकाश पंजाबी, राजाराम अहिरवार, एमआरए चांद, अशोक साहू चिपके, दिनेश राज, किशन माली, रामस्वरूप रैकवार एवं अनेक कांग्रेसीजन शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...