गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

प्यार पर रहा हिन्दू संगठनों का पहरा

सागर। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलिनटाईन-डे पर शहर के युगल स्थानों पर कई धार्मिक संगठनों की नजर बनी रही। कई जगह संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जाकर प्रेमी जोड़ों को समझाइश दी। बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस से कुछ लोगों की नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर शिवसैनिकों ने सुबह से ही राजघाट, वरूणस्मृति उद्यान आदि स्थानों पर निगरानी रखी।


इसी दौरान मकरोनियां से आ रहे शिवसैनिकों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। शिवसैनिकों ने कहा कि वेलिनटाईन-डे पाश्चात् संस्कृति में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इसकी कोई जगह नहीं है। यह अश्लीलता और फूहड़ता का प्रतीक है। वहीं बजरंग दल द्वारा वेलिनटाईन-डे का विरोध किया गया। बजरंग दल जिला संयोजक गणेश सोनी सह संयोजक शैलेन्द्र सिंह राजपूत एवं पप्पू पटेल के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। कई रेस्टोरेन्ट, बस स्टैंड, सदर क्षेत्र सहित कई जगह निगरानी की। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक शालीन सिंह के नेतृत्व में वेलिनटाईन-डे का विरोध किया। अभिषेक साहू एवं विकास केशरवानी ने कहा कि हम प्रेम के खिलाफ नहीं है न ही हम आम लोगों को परेशान करना चाहते हैं हम सिर्फ इस दिन का विरोध कर रहे हैं।


 वेलिनटाईन-डे का विरोध


राहतगढ़। विद्यार्थी शिवसेना ने वैलेन्टाइन डे के विरोध स्वरूप नगर में वाहन रैली निकाली जो ब्लॉक प्रमुख निशांत ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महाविद्यालय परिसर, वाटरफाल, विदिशा तिराहा, बड़ापुल होते हुए वापिस गणेश मंदिर पर पहॅुुची जहॉं पर मंदिर में समापन सभा का आयोजन किया गया जिसको कृष्णकांत तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीयों के लिए प्रेम का कोई एक दिन निष्चित नहीं हो सकता, बिना सोचे समझे पष्चिम की नकल नहीं करना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख निशांत ठाकुर ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर सोनू घोषी, राहुल जैन, भूपेन्द्र सूर्यवंशी, नितिन गोस्वामी, भूपेन्द्र लोधी, मनीष कोरी, जितेन्द्र तिवारी, नेतराम कुशवाहा, लकी साहू, अंशुल अग्रवाल, सहित अनेक शिवसैनिक शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...