बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

सागर में अन्त्योदय मेला आज

सागर। शासन के निदेर्शानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओ का लाभ हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में अन्त्योदय मेलो के आयोजनों की श्रृंखला जारी है।

इसी क्रम में 7 फरवरी को सागर में अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया है।  स्थानीय स्वीडिश मिशन स्कूल प्रांगण में 7 फरवरी को आयोजित होने वाले इस मेले में नगर पालिक निगम सागर और जनपद पंचायत क्षेत्र सागर, सागर केन्ट और नगर पंचायत शाहपुर से संबंधित हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।


बांदरी में लोक कल्याण शिविर 8 को


सागर। शासन के निदेर्शानुसार आमजनों की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण उनके पास के   गांव में ही कराए जा सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में लोक कल्याण शिविरों के आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 8 फरवरी को विकासखंड मालथौन अंतर्गत ग्राम बांदरी में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा के साथ सभी विभागों के अधिकारी पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...