गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

चुनावी वर्ष में प्रत्येक दिन का उपयोग हो

सागर। भाजपा जिला सागर की आवश्यक बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सांसद भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी वर्ष के साल भर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 150 दिन के लिए प्रत्येक दिन का उपयोग किस प्रकार किया जाए उसे निश्चित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रमुख कार्यक्रम जनसंपर्क अभियान एवं ग्राम संपर्क अभियान है। जिसमें 20 दिन में 10 पंचायातों का कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत एवं मंडल का प्रभारी और जिले का प्रभारी इस अभियान हेतु बनाया गया है। जिसका प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय वापट को नियुक्त किया गया। पार्टी का दूसरा बड़ा कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी को संपर्ण दिवस के रूप में मनाई जाए। पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में संत रविदास जयंती जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। 

प्रदेश भाजपा ने अब प्रत्येक कार्यक्रम मतदान केन्द्र एवं ग्राम केन्द्र, मंडल स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया है। केवल एक बड़ा कार्यक्रम 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा जिसमें गांव तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। परिस्थितियां 2008 चुनाव की तुलना में अनुकूल हैं। कांग्रेस अब पूरी तरह समाप्ति की ओर है। जनता का केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इन परिस्थितियों में हमें पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक सीटें प्राप्त होंगी। 

संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से चर्चा की और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम के संबंध में बताया। उन्होंने मतदान केन्द्र तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने को कहा। प्रत्येक मंडल को लक्ष्य दिया गया है। जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा। संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया। बैठक में लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक डॉ. भानुराण, डॉ. विनोद पंथी, महापौर अनीता अहिरवार, पूर्व विधायक   धरमू राय, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, संजीव दुबे, शैलेष केशरवानी, श्याम तिवारी, अशोक सिंह, याकृति जड़िया, अनुराग प्यासी, रामकुमार साहू, अनिल ढिमोले, उमेश केवलारी, बसंत जैन, नितिन शर्मा, प्रभुदयाल पटेल, मनीष झा आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...