गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

सरकार शहर की पहचान खत्म कर रही

सागर। ब्लाक कांग्रेस क्र. 2 के अध्यक्ष गुरमीत सिंह इल्ले ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मप्र की भाजपा सरकार सागर की पहचान जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी को धीरे-धीरे यहां से हटाना चाहती है।

मप्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पुलिस सबइंस्पेक्टर की ट्रेनिंग भोपाल और इंदौर में भी दी जाएगी। सरकार द्वारा निर्णय एक सुविचारित रणनीति के तहत लिया गया है। पहले सीटों के आधार पर इंदौर-भोपाल में ट्रेनिंग प्रारंभ की जाए बाद में सागर में ट्रेनिंग बंद कर दी जाए। मप्र की तत्कालीन अर्जुन सिंह सरकार ने इसे रीवा ले जाने का प्रयास किया जिसका शहर की जनता पुरजोर विरोध किया था और सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा था। कांग्रेस कमेटी व शहर की जनता सरकार के लिए गए निर्णय का विरोध करती है। बयान का समर्थन करने वालों गुरजी सिंह अहलूवालिया, नीरज मुखारिया, देवेन्द्र तोमर, शैलेन्द्र तोमर, अभिषेक उमाहिया, भास्कर चौबे आदि शामिल हैं।


सागर की शान है पुलिस अकादमी


जिला कांग्रेस कमेटी के आशीष ज्योतिषी ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग महाविद्यालय को भोपाल ले जाना भाजपा शासन की चाल है। इससे सागर गौरव छिन जाएगा। साथ ही शहर की बेशकीमती जमीनों को प्राइवेट कंपनियों को बेच दिया जाएगा। यह सागर की जनता और बुंदेलखंड लोगों के साथ छल है। कांग्रेस कमेटी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक पड़ने पर जनचेतना के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। और पुलिस अकादमी को जाने नहीं दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...