रविवार, 10 फ़रवरी 2013

नाबालिग के दुष्कृत्य

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के पंतनगर निवासी नाबालिग युवती को एक युवक विगत दिनों बहला फुसलाकर भगा ले गया। लेजाकर उसने युवती के साथ दुष्कृत्य किया। परिजनों ने मोतीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रविवार को पुलिस ने युवती को खोज लिया और आरोपी युवक पर 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को पंतनगर निवासी 16 वर्षीय युवती को धर्मपुरा निवासी ज्वाला पटेल बहला फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने उसी दिन मोतीनगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। मामला गंभीर था तो पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर खोजबीन की। शनिवार को पुलिस को कुछ साक्ष्य हाथ लगे।

परिजनों की मदद से पुलिस युवती तक पहुंच गई। पीढ़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ज्वाला पटेल उसे बहला फुसलाया था और लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 363, 366ए, 376 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी मामले की विवेचना कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...