सागर। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक उज्जैन में आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी नियमितीकरण, एचआर पालिसी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
संघ द्वारा 27 दिसंबर को भोपाल से प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमें मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री मप्र शासन द्वारा प्रतिनिधि के तौर पर रामेश्वर प्रसाद शर्मा अध्यक्ष खनिज निगम मप्र द्वारा पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया था एवं 9 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, द्वारा मांगों को पूर्ण कराए जाने हेतु बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
किन्तु आज तक मांगों के निराकरण के लिए कोई पहल नहीं की गई है। नियमितिकरण, एचआर पालिसी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में 15 फरवरी से जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें