मालथौन। सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा का दो दिवसीय धरना कार्यक्रम जंतर-मंतर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। मोर्चा के संयोजक रघु ठाकुर ने कहा कि जब तक संपूर्ण बुंदेलखंड में रेल सुविधा नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
मालथौन की ओर से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश पटैरिया ने प्रतिनिधित्व करते हुए संबोधित किया एवं कहा कि ललितपुर छिंदवाड़ा रेल लाइन का सर्वे तो स्वीकृत हो गया है किन्तु जब तक रेल लाइन बिछने का कार्य शुरु नहीं होता आंदोलन अनवरत् जारी रहेगा। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में रेल लाइन लाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। धरना कार्यक्रम में अनिता मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस के नेतृत्व में देवरी क्षेत्र से सुरेन्द्र सिंह जनपद अध्यक्ष, संजय ब्रजपुरिया, सुनील मिश्रा, डॉ. अवनीश मिश्रा, हरि चौरसिया, नरेन्द्र उपाध्याय आदि शामिल हुए। धरने में श्रीमती अनीता मिश्रा, केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री राजा पटैरिया, डॉ. बद्री प्रसाद, राकेश मिश्रा, सुशील तिवारी, सुनील जैन पूर्व विधायक, राघवेन्द्र सिंह, विक्रम चौधरी, भूपेन्द्र जैन आदि शामिल थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें