सागर। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल क्र. एक की शाला नायीका ने जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर, कमिश्नर को दिए आवेदन में कहा कि पिछले छह सालों से एमएलबी स्कूल समय पर नहीं लगता है। स्कूल में सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
आवेदन में मांग की गई है कि परीक्षाओं के नजदीक होने के चलते स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाना आवश्यक है। स्कूल का समय 10.30 बजे से 5.30 बजे तक है लेकिन आज तक स्कूल समय पर नहीं लगा है।
प्री-बोर्ड की परीक्षाएं जिनका टाइम टेबिल स्कूल द्वारा 12 फरवरी से 31 फरवरी तक है उसे परिवर्तित किया जाए।
परीक्षा 4 फरवरी से 9 फरवरी तक रखी जाए ताकि विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड के रिजल्ट देखते हुए परीक्षा सुधार हेतु पढ़ने एवं स्कूल आने का समय मिल सके। शाला नायीका हेमलता पिता भारत पटेल ने आवेदन में कहा कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें