रविवार, 10 फ़रवरी 2013

संघ के दो दिवसीय शिविर का समापन

रहली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर के कालेज ग्राउड में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके समापन के दौरान रविवार को रहली और गढ़ाकोटा के स्वयंसेवको के द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो पर एक विशाल पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान नगर में जगह -जगह स्वागत द्वार बनाए गए।

नगर के प्रमुख मार्गो से होत हुए पथ संचलन ग्राउंड पहुंचा जहां ध्वाजारोहण किया गया। स्वयंसेवक के द्वारा अमृत वचन एवं संघ गीत का गायन किया गया। सागर से आए संघ प्रचारक सुरेन्द्र सिंह एवं के द्वारा सभी स्वयं सेवकों के समक्ष बौद्धिक वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना एवं ध्वज अवतरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। 


कार्यक्रम में सागर से आये प्रचारक डॉ. जीएस चौबे, जिला प्रचारक पुष्पेन्द्र जी, पवन जी, मनोज जी, अंविन्द जी, उमा सराफ, सूरज ठाकुर, ईश्वर नायक, पीसी मिश्रा, प्रमेन्द्र शुक्ला,अरूण पाठक,यतेन्द्र समाघिया,अमित नायक सतेन्द्र ठाकुर,गौरव ठाकुर,सुरेन्द्र ठाकुर,विक्की जैन, विरेन्द्र यादव आदि संघ के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...