सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

बड़ी संख्या में गुटखा पाउच जब्त

सागर। कोतवाली थाना पुलिस ने बाजार से बड़ी संख्या में तम्बाकू युक्त गुटकों की खेप जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि तम्बाकू युक्त गुटखों की अवैध बिक्री की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई की गई है।

हालांकि थाना प्रभारी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने कितनी संख्या में गुटखा-पाउच जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने करीब सात बोरा अवैध गुटखा पाउच जब्त किए हैं। जिनकी कीमत लाखों में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...