कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक आज
सागर। कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा क्षत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के कार्यक्रम का आयोजन २८ फरवरी दोपहर २ बजे से पटेल मार्केट के हाल में नेहानगर जबलपुर रोड मकरोनियां में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। जिसमें संभागस्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराए जाने हेतु तिथि एवं स्थान हेतु विचार किया जाएगा। जिला रविशंकर पटेल ने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
श्रीमद् भावगत कथा एवं महायज्ञ ५ से
सागर। ग्राम मढ़खेरा जागीर राजा बिलहरा में ५ से ११ मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक विदिशा से सुश्री रेखा शास्त्री होंगी। यज्ञकर्ता पं. डॉ. रामकुमार खंपारिया रहेंगे। कलश यात्रा बैठकी ४ मार्च सोमवार को आयोजित की जाएगी। हवन की पूर्णाहूति ११ मार्च को संपन्न होगी। प्रसाद वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम १२ मार्च को किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मपे्रमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। अपील करने वालों में संतोष गर्ग, रविशंकर, काशीराम, नन्हेभाई, रामकुमार पांडे, देवी सींग ठाकुर, नारायण सिंह, वीर सींग, भबूत सिंह, लटोरी सिंह, रामसींग, जुगररु यादव, रामकिशन साहू, सरमन रैकवार, दामोदर चढ़ार, परषोत्तम रजक आदि शामिल हैं।
रहस मेला की आवश्यक बैठक
गढ़ाकोटा। २८ फरवरी को दोपहर १२ बजे से मेला रहस उद्घाटन एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में एक आवश्यक बैठक शादीघर प्रांगण गढ़ाकोटा में आयोजित की गई है। जिसमें पं. अभिषेक भार्गव उपस्थित रह कर आवश्यक चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि ७ मार्च को रहस मेला का उद्घाटन करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर गढ़ाकोटा पधार रहे हैं। इस द्वौरान वह विशाल युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं युवा कार्यकर्ता आवश्यक रुप से उपस्थित होकर सफल बनाएं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विक्की जैन द्वारा दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें