बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

भाजपा मंडल सुरखी ने किया रेल मंत्री का पुतला दहन

सागर। भाजपा मंडल सुरखी के द्वारा रेल बजट में सागर ससंदीय क्षेत्र की एवं बुंदेलखण्ड की उपेक्षा के विरोध में प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि रेल बजट में क्षेत्र की उपेक्षा की गई है।

रेल हमारे विकास का आधार है इसलिए केन्द्र की कांगे्रस सरकार को विकास को दलीय आधार पर नहीं देखना चाहिए। इस रेल बजट में अधिकांश राशि एवं अधिकांश योजनाएं रायवरेली एवं अमेठी के लिए की गईं हैं जो कि जनभावना का अपमान है। हम इसका विरोध करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र के साथ भेद-भाव न किया जाए।  

इस अवसर पर सुरखी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह हनौता, महराज सिंह, संजय राजौरिया, राम सहाय, संदीप शास्त्री, रमेश लोधी, देवेन्द्र लोधी, जगदीश लोधी, अभय जैन, हरिशंकर सिंह, राजू लोधी, मनोहर राठौर, दशरथ राठौर, हल्लू लोधी, प्रशात जैन, अमोल पटेल, रामस्वरूप आदिवासी, दौलत पटेल, रामकृष्ण अहिरवार, राजू अहिरवार, कलू ठाकुर, मुन्नालाल पटेल, अरविंद सिंह, पूरन अहिरवार, चैनसिंह सुरखी, देवेन्द्र साहू, रामकुमार लोधी, लल्लू जैन   सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...