रविवार, 10 फ़रवरी 2013

ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही गंभीर जल संकट की स्थिति : विधायक

सागर। जिले में भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। जिला प्रशासन एवं पीएचई के अधिकारियों के पास जल प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण आगामी ग्रीष्म काल में ग्रामीण क्षेत्रों मे जनता को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

यदि पीएचई के अधिकारियों ने बंद पड़ी नलजल योजनाओं और खराब हैंडपंपों को सुधाकर शीघ्र प्रारंभ नहीं कराया तो जन सहयोग से कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। यह बात सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने जागो सरकार, भागो सरकार अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही जन संदेश यादत्रा के दौरान कही। यह यात्रा गत दिवस ग्राम लुहर्रा, संसियाभोती, बमूरा, ननउ, बेरखेरी भौती होकर ग्राम जलंधर पहुंची। 


जनसंदेश यात्रा के दौरान ग्रामीण जनता ने विधायक का पुष्प मालाओं से स्वागत कया। इस अवसर पर महेश दुबे, प्रहलाद पटेल, कैलाश साहू, रामचरण विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा, प्रहलाद यादव, रवि सोधिया, पूरन अहिरवार, हरिसिंह पटेल सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...