सागर। बहेरिया थाना पुलिस को चना टोरिया के पास खेत में बने एक कुएं में 45 वर्षीय एक अधेड़ महिला की लाश मिली है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा निवासी 45 वर्षीय महिला का शव चना टोरिया स्थित वरूणस्मृति उद्यान के खेत में लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7 बजे जब मृतिका के शव को देखा तो बहेरिया थाना पुलिस में इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कुंए से निकालकर जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जिसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें