रविवार, 10 मार्च 2013

न्यायायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

सागर। रविवार को राज्य न्यायालय विज्ञान प्रयोगशाला सागर में आयोजित तीन दिवसीय न्यायायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम  का समापन हुआ। समापन अवसर पर वैज्ञानिक केसी शर्मा ने फिजिक्स शाखा के साक्ष्यों एवं राज श्रीवास्तव ने चेहरों के मिलान पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए।

जिसमें चेहरों की पहचान व परीक्षण, वैज्ञानिक पद्विती से फोटो से छेड़छाड़, धोखाधड़ी के मामले, फोटो परिचय पत्र, रजिस्ट्री आदि प्रकरणों में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा मेडीकल कालेज के विवादित छात्रों के प्रकरण की फॉरेंसिक जांच कैसे हो। कार्यक्रम  में प्रतिभागी न्यायायिक अधिकारियों को केमिस्ट्री, भौतिकी शाखा का भ्रमण कराया गया। उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। 

एफएसएल निर्देशक डॉ. एमके वर्मा, डॉ. डीके मुखारिया, प्रो. जेडी शर्मा, एसके तिवारी आदि में समूह चर्चा हुई। जिसमें सभी विषय विशेषज्ञों ने प्रयोगशाला के  कार्य व भौतिक साक्ष्य के विषय में चर्चा की। न्यायालयो तथा एफएसएल के बीच संबंधी एवं सूचना के आदान प्रदान पर भी खुलकर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने बताया कि जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष जानकारी न्यायाधीशों को उपलब्ध कराई है। प्रतिभागी न्यायाधीश लाभांवित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...