सागर। कटरा बगीचा स्थित मैदान पर खेले जा रहे कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें राई क्रिकेट क्लब एवं किग्स एक्सएल क्लब क बीच टॉस हुआ एवं राईन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों का स्कोर रखा दूसरी पारी में किग्स एक्सएल क्रिकेट क्लब ने जबाब में 95 रन बनाए जिसमें 10 रनों से राईन क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
मैच में एम्पायरिंग गुलाम नवी एवं इकराम राईन ने की। कामेंट्री सफीक राईन व अय्यूब भाई के द्वारा की गई। स्कोरर जीशान सिद्दीकी रहे। मैन आफ दा सीरिज का पुरस्कार राईन क्रिकेट के राहुल को दिया गया। फाइनल मैच आफदा मैच का पुरस्कार सोनू नरयावली को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र व अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राईन ने विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया।
समापन कार्यक्रम का संचालन जफर हुसैन ने किया सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रफीक खान नफ्फू, आविद पठान, आसिफ अजीजउल्ला, मंजीत सिंह भाटिया, अजमी मासाब, सफीक तॉज, जाबिद पहलवान, उद्दी राईन राजेश, आबिद चीनी, मो. जुबैर, हनीफ पहलवान, मुस्ताक मामू, आरिफ लंबरदार आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें