रविवार, 10 मार्च 2013

झूठी घोषणाओं से जनता को कर रहे गुमराह

सागर। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और कुपोषण से हो रही लगातार मौतों के चलते आम जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का भी राज्य सरकार से मोह भंग होने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता भी अब यह महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठी और ढपोलशंखी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रहे हैं।

यह बात सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंदेश यात्रा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ दल भाजपा से मोह भंग होने के कारण सुरखी क्षेत्र में जनसंदेश यात्रा के दौरान दो हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। भाजपा में जमीनी कार्यकतार्ओं का सम्मान समाप्त हो चुका है, सत्तामद के चलते भाजपा में सिर्फ उन्हीं लोगों को महत्व मिल रहा है जो वाहन और अन्य सुख-सुविधाओं से युक्त होकर नेताओं का सहयोग करने की स्थिति में हैं।  

जनसंदेश यात्रा में प्रमुख रूप से शाबिर कुरैशी राहतगढ़, हरी पटेल, कमलेश कुर्मी, राकेश पटेल, प्रेम पटेल, छोटेलाल चढार पचमा, विजय महराज, दशरथ मुरकम, रामदयाल पटवारी बटयावदा, हरिनारायण लोधी, बैजनाथ लोधी, लाखनसिंह लोधी, दशरथ लोधी रजौली, सब्बीर कुरैशी बरोदिया, विजयसिंह ठाकुर, सतीश ठाकुर खरीगुमरिया, वृन्दावन लोधी, उदयराम लोधी, बरबटु, रमेश अहिरवार, संतोष अहिरवार ककरूआ, राहुल चतुवेर्दी, जितेन्द्र सिंह कोलुआ, मंगल यादव, गेंदालाल यादव आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...