सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा मप्र विधान सभा के बजट सत्र के दौरान खुरई-भोपाल रोड वायपास मार्ग के संबंध में प्रश्न उठाते हुए लोनिवि के मंत्री नागेन्द्र सिंह से मांग करते हुए कहा कि एनएच 26 एवं एनएच 86 को जोड़ने वाला खुरई-भोपाल रोड वायपास मार्ग अत्यंत जीर्णशीर्ण अवस्था में है और उस मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है और उस सड़क पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए अतिशीध्र उसका जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए।
यह मार्ग एनएच 26 एवं एनएच 86 को जोड़ने में सुगम रास्ता उपलब्ध कराता है और इससे समय की काफी बचत होती है परन्तु रखरखाव के अभाव में इसकी हालत काफी जर्जर हो गई है। प्रश्न के उत्तर में लोनिवि मंत्री नागेन्द्र सिंह ने विधायक शैलेन्द्र जैन को आश्वस्त करते हुए कहा कि अविलंब इस सड़क का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधायक श्रभ् जैन ने मप्र के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से मप्र राज्य विद्युत मण्डल के कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति की आयु सीमा 58 वर्ष से 60 वर्ष करने की मांग की जिसमें उन्होने कहा कि मप्र राज्य विद्युत मण्डल के विद्यटन के बाद राज्य में पांच विद्युत कम्पनीयॉं बनाई गई है जिनमें से तीन कम्पनियों में कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई है परन्तु शेष दो कम्पनियों मप्र पावर ट्रांसमिशन कम्पनी एवं मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में कार्यरत मप्र राज्य विद्युत मण्डल के कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति आयु को नहीं बढ़ाया गया था। उस पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ने गहन विचार करते हुए अतिशीघ्र इन दो कम्पनियों को भी सेवा निवृत्ति की आयु सीमा 58 से 60 वर्ष करने के आदेश दिए है। जिनका क्रियान्वयन अतिशीघ्र किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें