मंगलवार, 5 मार्च 2013

पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर का समापन

बीना। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का समापन समारोह एसडीएम कर्मवीर शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी प्रचार्य डॉ.एके जैन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के स्त्रोत है युवओं को वृहद संकल्पना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

एनएसएस द्वारा जागरूकता हेतु किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय है। युवाओं द्वारा सेवा का कार्य निरंतर चलता रहना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य डॉ.एके जैन ने कहा कि   राष्ट्रीय सेवा योजना समाजसेवा का माध्यम है इसके माध्यम से युवा समाज में जागरूता के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

कु.राशि राय ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। विशेष शिविर में संचालित गतिविधियों का प्रतिवेदन डॉ.एमएल सोनी ने प्रस्तुत किया। कु.अलका चौधरी ने शिविर के अनुभवों के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत डॉ.माहिरा परवीन ने किया। 

इस अवसर पर डॉ.बीनासिंह, डॉ.आरसी गुप्ता, डॉ.इला तिवारी, डॉ.कमलेश दास, प्रो.डीपी यादव, व्हीके अग्रिहोत्री, प्रो. नमिता अग्रिहोत्री डॉ.कविता श्रीवास्तव, आरबी श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, श्रीएसके पंथी, राकेश पाण्डेय, नीरज कटारे, माजिद खान सहित ग्रामवासी रामाप्रसाद, अभिषेक राय, सुरेश राय उपस्थित। कार्यक्रम का संचालन गौरव शर्मा एवं प्रतीक्षा ताम्रकार ने किया आभार डॉ.एमएल सोनी ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...