मंगलवार, 5 मार्च 2013

आमजनों को लाभांवित करने और आनंदित करने का बहुआयामी आयोजन

सागर। जिले के तहसील मुख्यालय गढ़ाकोटा में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी से एक माह तक लगने वाले ऐहितासिक रहस मेले को बहुआयामी और बहुउद्देशीय बनाने के लिए प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव की अगुवाई में लगातार प्रयास जारी है ।

इसी कडी में वर्ष 2013 में यह बहुआयामी आयोजन 7 मार्च से 24 मार्च 2013 तक संपन्न होगा जिसमें बहुतायत लोगो को शासन की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उनकी पात्रतानुसार दिलाने के अनेक आयोजन होंगे, लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं, नि:शक्तो की जांच के साथ प्रमाण पत्र मिले और उन्हें योजनाओं में लाभांवित किया जाए, किसानो को खेती की उन्नति की तकनीक व ज्ञान मिलें, पंचायतों और पदाधिकारियों को सशक्त करने उन्हें प्रशिक्षण व अधिकार समझाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन आदि पर केन्द्रित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस वृहद आयोजन में होगी और प्रत्येक आयोजन पर महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण विभूतियों की सहभागिता रहेगी । 

इन सभी आयोजनों के साथ ही साथ मेले में आने वाले लोगों को आनंदित करने के लिए लोकोत्सव भी होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला मण्डालियां मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।

रहस मेले के आयोजन की पूर्व तैयारियों और व्यवस्थाओं को पूरा कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ने आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है और समस्त तैयारियां समय पर पूरा कराने की अपेक्षा की है।

लोकोत्सव/रहस मेला में यह होंगे कार्यक्रम

7 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण होगा। 8 मार्च को जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला आयोजित होगा। 9 मार्च डीपीआईपीआई महिला स्व सहायता समूहों का संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन। 10 मार्च को स्पर्श अभियान-जिला स्तरीय स्पर्श शिविर लगेगा। 11 जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगेगा। 12 एवं 13 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन। 14 मार्च कृषक सम्मेलन/लोकोत्सव राज्य स्तरीय भजन मण्डलियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।15 मार्च त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, सम्मेलन, लोकोत्सव, कृषक सम्मेलन।  16 से 24 मार्च तक अशासकीय कलामण्डलियों की दिन में प्रस्तुतियां, प्रतियोगिता आदि तथा रात्रि में रामलीला का आयोजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...